Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरुवार भस्म आरती दर्शन:बिलपत्र रुद्राक्ष की माला रजत मुकुट और आभूषण अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार

aबारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध,दही,घी,शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया।बिलपत्र रुद्राक्ष की माला रजत मुकुट और आभूषण अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।

भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल की कपूर आरती कर भोग लगाया, भगवान को भांग चन्दन सिंदूर और आभूषण अर्पित किये गए। मस्तक पर चन्दन का तिलक और शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी। फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ